अगस्त 28, 2026 6:53 अपराह्न
37
पश्चिम बंगाल: मालदा मेडिकल कॉलेज में नवजातों की मौत पर NHRC का नोटिस
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इस महीने 60 नवजात शिशुओं की मौत की खबर पर जारी किया गया है। मीडिया की खबर का स्वतः संज्ञान लेते हुए आयोग ने दो सप्ताह के भीतर इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने कहा है कि यदि खबर में दी गई जानकारी सही है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 60 में से 44 नवजात शिशुओं का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद अन्य चिकित्सा केंद्रों से मालदा ...