प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ताशकंद में उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शफ़कत मिर्ज़ियोयेफ के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। राष्ट्रपति भवन में दोनों नेता व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल संपर्क, ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच संबधों के क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की। इस संबंध में आज समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पहले उज़्बेकिस्तान योग महासंघ के एक योग कार्यक्रम में भाग लिया और बाद में उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शफ़कत मिर्ज़ियोयेफ के निवास पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया। दोनों नेता अभी द्विपक्षीय वार्ता की।