एफआईएच पुरुषों हॉकी विश्व कप 2026 के फाइनल में मौजूदा चैंपियन जर्मनी का मुकाबला आज शाम बेल्जियम में स्पेन से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।
जर्मनी की टीम 2023 में जीती अपनी ट्रॉफी को बरकरार रखते हुए चौथा खिताब अपने नाम करना चाहेगी, वहीं स्पेन अपना पहला हॉकी विश्व कप खिताब जीतने की कोशिश करेगा।
अम्स्टल्फेन में कल खेले गए महिला एफआईएच विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया। दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं।
अर्जेंटीना ने सह-मेजबान नीदरलैंड्स के लगातार चौथे और कुल मिलाकर 10वें विश्व कप खिताब के सपने को तोड़ते हुए खिताब जीता। इस तरह अर्जेंटीना ने अपने पिछले विश्व कप और तोक्यो ओलंपिक के फाइनल में मिली हार का बदला लेकर तीसरा खिताब अपने नाम किया।