अक्टूबर 14, 2026 10:17 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम बंगाल सरकार ने मदरसा सेवा आयोग का विद्यालय सेवा आयोग में विलय किया

पश्चिम बंगाल सरकार ने मदरसा सेवा आयोग का विद्यालय सेवा आयोग में विलय कर दिया है। ये अधिसूचना कल शाम जारी की गई। राज्य मंत्रिमंडल ने 5 अक्टूबर को इस निर्णय को मंजूरी दी थी।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि मदरसों में सभी नियुक्तियां अब विद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से की जाएंगी।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री खुदीराम टुडू ने कहा कि इस निर्णय से मदरसों में शिक्षकों की पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही मदरसा शिक्षा की विशिष्ट पहचान भी बनी रहेगी और मेधावी उम्मीदवारों को व्यापक अवसर मिलेंगे।

राज्य सरकार ने हाल ही में आलिया विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा विभाग के अधीन कर दिया है। यह विश्वविद्यालय पहले मदरसा शिक्षा विभाग के अधीन था।