जून 25, 2026 10:31 पूर्वाह्न

printer

कोलकाता निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने की घटना की जांच करेगी एसआईटी, तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने की घटना की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इस मामले में भवन पर्यवेक्षक और दो श्रमिक आपूर्तिकर्ताओं सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह हादसा कल तारातला के ब्रेस ब्रिज के निकट हुआ था, जिसके बाद कई एजेंसियों ने बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से दो का उपचार आईसीसीयू में चल रहा है, जबकि अन्य 18 लोगों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।