अक्टूबर 29, 2026 2:12 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल सरकार ने काली पूजा, दिवाली और छठ पूजा पर पटाखे फोड़ने पर लगाया प्रतिबंध

पश्चिम बंगाल सरकार ने वायु और ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए काली पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लग दिए हैं।

राज्य की गृह सचिव संघमित्रा घोष ने आज दिशा-निर्देशों की घोषणा करते हुए कहा कि दिवाली पर रात आठ से दस बजे तक और छठ पूजा के दौरान सुबह छह से आठ बजे तक केवल प्रमाणित ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति होगी।

सर्वोच्च न्यायालय और कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करना अनिवार्य होगा। सुश्री घोष ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और बिना अनुमति वाले पटाखे जब्त कर लिए जाएंगे।