जुलाई 18, 2026 8:52 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्टील निर्माण इकाई के विस्तार परियोजना की आधारशिला रखी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कल बांकुड़ा जिले के मेजिया में स्टील निर्माण इकाई के विस्तार परियोजना की आधारशिला रखी। इस परियोजना में 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और इससे करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेश को बढ़ावा देने के लिए बेहतर माहौल, आसान भूमि उपलब्धता और रोजगार आधारित प्रोत्साहन उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल पश्चिम बंगाल के धुलागढ़ में 700 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अमूल डेयरी संयंत्र का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।