पश्चिम बंगाल: भाजपा ने बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी है।

जारी सूची के अनुसार, अनुपम बिस्वास कल्याणी से, तारकनाथ चटर्जी कृष्णानगर उत्तर से, सौरव सिकदर दमदम उत्तर से, अनिंद्य राजू बनर्जी मध्यमग्राम से और रुद्रप्रसाद बनर्जी उलूबेरिया पूर्व विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने अपनी पिछली सूची में कुछ नामों में भी संशोधन किया है। अब कौशिक सिद्धार्थ बसीरहाट उत्तर से, अभिजीत सरदार बिष्णुपुर सीट से और शंकर सिकदर बेहाला पूर्व विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला