अप्रैल 22, 2026 9:35 अपराह्न

printer

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले पश्चिम बंगाल में प्रचार तेज

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार चरम पर है। भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज दमदम, हावडा और सप्तग्राम में रैलियों को संबोधित किया। 
 
सप्तग्राम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी घुसपैठियों के वोटों के जरिए सत्ता में आईं। उन्होंने वादा किया कि अगर भाजपा सरकार बनती है, तो 5 मई के बाद राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी।
 
कोलकाता के जोरासांको, नादिया के चकदाहा और हावड़ा के उदयनारायणपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करते हुए भ्रष्टाचार, रोजगार और उद्योगों के मुद्दों पर तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की। 
 
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी कालना और बोंगाँव में रैलियां कीं।