जुलाई 29, 2026 1:29 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में आज मूसलाधार बारिश और कुछ स्थानों पर बहुत तेज वर्षा का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, दिल्ली, कोंकण, गोवा, केरल और माहे में कल तक तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली गिरने की भी संभावना व्‍यक्‍त की है।