जून 20, 2026 1:54 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल के हिमालयी तराई क्षेत्र और सिक्किम में कल तक भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्र और सिक्किम में कल तक कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्‍काल और देश के उत्तर पूर्वी हिस्सों में भी बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बिजली और तेज हवाओं के साथ तूफान आने का अनुमान है। अगले दो दिनों तक बिहार, आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, विदर्भ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी ऐसी ही स्थिति रहने की आशंका है।

विभाग ने बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और विदर्भ में आज लू की संभावना व्‍यक्‍त की है। वही, आंध्र प्रदेश, झारखंड और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कल तक मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला