मौसम विभाग ने आज असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र और सिक्किम में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिन के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, झारखंड, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तेज वर्षा का अनुमान है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कल तक इसी तरह की स्थिति रह सकती है।
तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, बिहार, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और झारखंड में कल बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ तूफान की संभावना है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और विदर्भ में कल ऐसा ही मौसम रह सकता हैा