सितम्बर 27, 2026 2:11 अपराह्न

printer

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश की आशंका है।

विभाग ने बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश में भी बारिश की संभावना है। जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद, मध्य प्रदेश और पंजाब में भी  बिजली गिरने की आशंका है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और तेलंगाना में भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। वहीं, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश की आशंका है।