मौसम विभाग ने आज ओडिशा में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आज बिहार में और कल तक पूर्वोत्तर भारत, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, माहे और तेलंगाना में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। अगले दो दिनों तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तराखंड में भी ऐसे ही हालात रहने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार, कल तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, पंजाब, रायलसीमा और उत्तर प्रदेश में मौसम गर्म रहने की संभावना है।
News On AIR | जुलाई 15, 2026 8:41 पूर्वाह्न
देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान, ओडिशा में रेड अलर्ट