अक्टूबर 18, 2026 1:04 अपराह्न

printer

दबाव में अपने संप्रभु अधिकारों से समझौता नहीं करेंगे: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि हम दबाव में अपने संप्रभु अधिकारों से समझौता नहीं करेंगे, लेकिन आपसी सम्मान और विश्वसनीयता के आधार पर बातचीत के लिए तैयार है। श्री अराघची ने कल इराक की राजधानी बगदाद में इस्लामिक सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद के 52वें सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करने की ईरान की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को अमरीका और इस्राइल के ईरान पर हमले शुरू करने से पहले यह जलमार्ग खुला था। श्री अराघची ने यह भी बताया कि ईरान ने कतर के माध्यम से अमरीका को सात दिन की एक ठोस योजना भेजी है। इसके अंतर्गत आवश्यक शर्तें पूरी होने पर सात दिनों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोला जा सकता है।

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि उनका देश अपने लोगों, संप्रभुता और वैध हितों की रक्षा करता रहेगा। उन्होंने कहा कि ईरान ने पड़ोसी देशों पर हमला नहीं किया है, बल्कि उन देशों में स्थित अमरीका के सैन्य ठिकानों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है।