अक्टूबर 4, 2026 5:39 अपराह्न

printer

ब्राज़ील में राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण के लिए शुरू हुआ मतदान

ब्राज़ील में राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। चुनाव में भ्रष्‍टाचार के आरोप, आर्थिक चिंताएं और राजनीतिक ध्रुवीकरण प्रमुख मुद्दें हैं। राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहे हैं, पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के 45 वर्षीय बेटे और सीनेटर, फ्लेवियो बोल्सोनारो, अपने परिवार के दक्षिणपंथी आंदोलन को वापस सत्ता में लाने के लिए यह चुनाव लड़ रहे हैं।

राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा और अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच बढ़ते तनाव ने इन चुनावों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक संवेदनशील मुद्दा बना दिया है।

यदि आज के पहले चरण के मतदान में किसी भी उम्मीदवार को 50 प्रतिशत से अधिक वोट नहीं मिलते हैं, तो शीर्ष दो उम्मीदवार 25 अक्टूबर को दूसरे चरण के चुनाव में आमने-सामने होंगे। हालिया सर्वेक्षणों से लूला और बोल्सोनारो के बीच कड़ी टक्कर का संकेत मिलता है।