संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने आज नई दिल्ली में इस्राएल के संस्कृति और खेल मंत्रालय के महानिदेशक कफिर कोहेन के नेतृत्व में आए सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में संस्कृति के क्षेत्र में भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने और विभिन्न संयुक्त पहलों के माध्यम से भारत और इस्राएल के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया।
News On AIR | नवम्बर 23, 2026 5:20 अपराह्न
संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने नई दिल्ली में इस्राएल के 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की