जुलाई 9, 2026 11:13 पूर्वाह्न

printer

ऑस्ट्रेलिया-भारत बिज़नेस काउंसिल के प्रमुख सदस्‍य विश्व विश्वनाथन ने “मेक विद इंडिया” पहल के बढ़ते असर पर ज़ोर दिया

ऑस्ट्रेलिया-भारत बिज़नेस काउंसिल के प्रमुख सदस्‍य विश्व विश्वनाथन ने “मेक विद इंडिया” पहल के बढ़ते असर पर ज़ोर दिया। यह समूह रणनीतिक कॉर्पोरेट पार्टनरशिप को बढ़ावा देकर, ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मेक इन इंडिया” दृष्टिकोण को लागू करने का काम कर रहा है। श्री विश्वनाथन ने कहा कि यह सहयोग पारंपरिक व्यापार से आगे बढ़कर, महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करता है। ऑस्ट्रेलिया की कंपनियों को आधुनिक तकनीक, स्‍वच्‍छ ऊर्जा, रक्षा और कृषि व्‍यवसाय जैसे क्षेत्रों में भारत के साथ साझेदारी करने के लिए सक्रिय रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है।