अप्रैल 15, 2026 9:55 पूर्वाह्न

printer

केरलम का प्रमुख पर्व विशु आज, प्रधानमंत्री ने दीं शुभकामनाएं

आज दुनिया भर में मलयाली लोग विशु का त्योहार मना रहे हैं। विशु केरलम की समृद्ध कृषि संस्कृति और समृद्धि का प्रतीक है। यह परंपरागत रूप से मलयालम महीने मेदम के पहले दिन मनाया जाता है। हालांकि, इस वर्ष यह त्योहार मेदम की दूसरी तिथि को है। दिन की शुरुआत शुभ विशुक्कनी से हुई, जिसमें लोगों ने अनुष्ठानिक व्यवस्था देखी और विशुक्कनीट्टम का आदान-प्रदान किया। हजारों श्रद्धालु विशुक्कनी दर्शन के लिए तड़के गुरुवायूर मंदिर पहुंचे।
 
सबरीमाला मंदिर में देवता को आहुति देने के बाद विशुक्कनी दर्शन सुबह 4 बजे के बाद शुरू हुए। विशु को पारंपरिक उत्साह के साथ मनाने के लिए श्रद्धालु राज्य भर के प्रमुख मंदिरों में उमड़ रहे हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलम में फसल और समृद्धि के त्योहार विशु के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री ने कहा कि विशु का त्योहार आशा और खुशी का प्रतीक है और सभी के प्रति सकारात्मकता और कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि आने वाला वर्ष सभी के लिए आनंद, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य से भरा हो।