पाकिस्तान में, संघीय सरकार द्वारा आपातकाल लागू करने और जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेतृत्व वाली प्रांतीय सरकार को निलंबित करने के बाद खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हिंसा बढ़ गई है। कई इलाकों में पुलिस की गोलीबारी और आंसू गैस के गोले दागे जाने की खबरें हैं।
केंद्र सरकार के इस फैसले के विरोध में कल प्रदर्शन हुए। सुरक्षा कार्रवाई के बीच पीटीआई का इस्लामाबाद तक प्रस्तावित मार्च प्रभावित हुआ। पुलिस ने स्वाबी में पीटीआई के 59 और खैबर जिले में छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी और पीटीआई के प्रांतीय अध्यक्ष जुनैद अकबर को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अली अमीन खान गंडापुर ने कहा कि उन्हें डेरा इस्माइल खान में नजरबंद किया गया है।
प्रमुख चौराहों और राजमार्गों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। स्वाबी में मोबाइल फोन और पीटीसीएल की इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।पीटीआई ने आपातकाल लागू करने के फैसले की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है। पार्टी ने अपने नेताओं की रिहाई और उनकी गिरफ्तारी के कानूनी आधार का खुलासा करने की मांग की है।
वहीं, तहरीक-ए-ताहफुज-आईन-ए-पाकिस्तान ने इस फैसले को अदालतों, विधानसभाओं और सार्वजनिक मंचों पर चुनौती देने की घोषणा की है। संगठन ने कहा है कि प्रस्तावित विरोध मार्च जारी रहेगा।