जनवरी 21, 2026 2:27 अपराह्न

printer

कर्नाटक दौरे पर उपराष्ट्रपति, श्री सिद्धगंगा मठ में श्री शिवकुमार महास्वामीजी के 7वें स्मृति दिवस समारोह में हुए शामिल

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने एक ऐसे शासन मॉडल पर जोर दिया है जो देश की सभ्यतागत जड़ों का सम्मान करे, उसकी विरासत और संस्कृति को महत्व दे और विकास प्रदान करे। उपराष्ट्रपति आज कर्नाटक के तुमकुरु में श्री सिद्धगंगा मठ में श्री शिवकुमार महास्वामी की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर बोल रहे थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकास और विरासत में सामंजस्य स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि लोग भौतिक रूप से प्रगति कर रहे हैं और साथ ही आध्यात्मिक रूप से भी स्थिर हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला