महिला जूनियर एशिया कप हॉकी में भारत ने फाइनल में जगह बना ली है। चीन के मोकी में खेले गए पहले सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया। भारत की ओर से सुप्रिया ने हैट्रिक लगाई, जबकि मधु और सुखवीर कौर ने 1-1 गोल किया।
दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान चीन का सामना जापान से होगा। इससे पहले पुरुषों के जूनियर एशिया कप हॉकी में, भारत ने कल पहले सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। कप्तान अनमोल एक्का ने दो, जबकि सुखविंदर ने एक गोल किया। फाइनल में भारत का सामना कल दक्षिण कोरिया से होगा। दक्षिण कोरिया ने कल शाम पाकिस्तान को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।