अक्टूबर 31, 2026 4:04 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति ने युवा संगम के सातवें चरण में भाग ले रहे तमिलनाडु के युवा प्रतिनिधियों से बातचीत की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में युवा संगम के सातवें चरण में भाग ले रहे तमिलनाडु के युवा प्रतिनिधियों से बातचीत की। श्री राधाकृष्णन ने युवाओं से संकीर्ण पहचान से ऊपर उठने, राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने और सद्भाव, सहयोग तथा राष्ट्रीय एकता के दूत बनने का आह्वान किया। युवा संगम के सातवें चरण का आयोजन शिक्षा मंत्रालय ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल के अंतर्गत किया है। इसका उद्देश्य सार्थक सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है