उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज भुवनेश्वर स्थित ओडिशा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में खुले समुद्र में मत्स्य संसाधनों के सतत उपयोग के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मिशन का शुभारंभ किया। उन्होंने नीली अर्थव्यवस्था को राष्ट्रीय समृद्धि का परिवर्तनकारी इंजन बताते हुए युवाओं से आधुनिक, प्रौद्योगिकी-आधारित मत्स्य पालन और समुद्री व्यवसायों को ‘विकसित भारत’ की आधारशिला के रूप में अपनाने का आग्रह किया।
News On AIR | जुलाई 9, 2026 4:14 अपराह्न
उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने भुवनेश्वर में खुले समुद्र के मत्स्य संसाधनों के सतत उपयोग के लिए राष्ट्रीय मिशन का अनावरण किया