अक्टूबर 6, 2026 6:38 पूर्वाह्न

printer

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज नई दिल्ली में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।
आकाशवाणी समाचार से बातचीत में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मुरली मनोहर पाठक ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 1300 से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले तीन मेधावी विद्यार्थियों को शंकर दयाल शर्मा पदक प्रदान करेंगे।
समारोह में दो सौ चालीस विद्यार्थियों को पी.एच.डी. की उपाधि दी जाएगी, जबकि 2024, 2025 और 2026 के तीन शैक्षणिक सत्रों के 60 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।