भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत रेपो दर में 25 आधार अंक की बढ़ोतरी की है। अब रेपो दर 5.25 प्रतिशत से बढ़कर 5.5 प्रतिशत हो गई है। रिज़र्व बैंक के स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी की दर 5.25 प्रतिशत तय की है। वहीं मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी और बैंक दर को भी बढ़ाकर पांच दशमलव सात-पांच प्रतिशत कर दिया है। बढ़ती महंगाई और आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने अपने नीतिगत रुख में भी बदलाव करते हुए इसे क्रमिक सख्ती (कैलिब्रेटेड टाइटनिंग) कर दिया है।
News On AIR | अक्टूबर 7, 2026 11:33 पूर्वाह्न
भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत रेपो दर में बढ़ोतरी की, रेपो दर बढ़कर 5.5%