उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल, पार्थ राकेश माने और हिमांशु ढिल्लों को बधाई दी है।
सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कांस्य पदक जीतकर एशियाई खेलों में भारत की पहली मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स पदक विजेता बनने पर सुचिका तारियाल को भी शुभकामनाएं दीं।
श्री राधाकृष्णन ने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता देश के लिए गर्व का विषय है और यह अनगिनत युवा भारतीयों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।