वाइस एडमिरल अजय कोचर ने आज 48वें नौसेना उप प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुणे में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र, वाइस एडमिरल अजय कोचर ने जुलाई 1988 में भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया था। तोप और मिसाइल प्रणालियों के विशेषज्ञ, वाइस एडमिरल अजय कोचर 37 वर्षों से अधिक की सेवा में कमान, परिचालन और स्टाफ संबंधी कई पदों पर कार्यरत रहे।
News On AIR | मई 29, 2026 7:16 अपराह्न
वाइस एडमिरल अजय कोचर ने 48वें नौसेना उप प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया