वेनेजुएला में पिछले महीने आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4300 से अधिक हो गई है। 24 जून को ला गुआइरा में कुछ ही सेकंड के अंतराल पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप आए थे। ये एक सदी से अधिक समय में वेनेजुएला के सबसे भीषण भूकंप माने जा रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने इस सप्ताह 13 लाख लोगों की मदद के लिए 29 करोड़ 60 लाख अमरीकी डॉलर की राहत राशि जुटाने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के प्रमुख टॉम फ्लेचर ने मंगलवार को ला गुआइरा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लापता बच्चों की माताओं से मुलाकात की।