जुलाई 12, 2026 11:22 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिन की इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड यात्रा के बाद नई दिल्ली लौटे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की सफल यात्रा के बाद नई दिल्ली लौट आए हैं। तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में श्री मोदी ने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर इस महीने की 6 से 8 तारीख तक इंडोनेशिया का दौरा किया। इस दौरान, प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय चर्चा की और साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की।
 
अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री मोदी मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया गए। श्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ के साथ तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में भी भाग लिया, जहां उन्होंने दोनों देशों के शीर्ष व्यापारिक नेताओं की सभा को संबोधित किया।
 
तीन देशों की यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में, प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर 10 से 11 जुलाई तक ऑकलैंड का दौरा किया। न्यूजीलैंड की यह यात्रा किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की 40 वर्षों में पहली यात्रा थी।