अगस्त 24, 2026 6:26 पूर्वाह्न

printer

आदिवासी भाषाओं और संग्रहालयों पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा जनजातीय कार्य मंत्रालय

जनजातीय कार्य मंत्रालय आज से बुधवार तक कर्नाटक के मैसूरु में आदिवासी भाषाओं और संग्रहालयों पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा। यह सम्मेलन आदिवासी भाषाओं के प्रलेखन, संरक्षण और पुनरुद्धार पर राष्ट्रीय संवाद को बढ़ावा देगा। इससे देश भर में आदिवासी संग्रहालयों और आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालयों को मजबूती मिलेगी।
यह राष्ट्रीय सम्मेलन प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के रोडमैप को आगे बढ़ाता है, जिसके तहत भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को पुनर्जीवित करना और यह सुनिश्चित करना कि कोई भी समुदाय पीछे न छूटे। सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री दुर्गादास उइके करेंगे।

उद्घाटन सत्र में आदिवासी भाषाओं में कर्नाटक प्राइमर्स का विमोचन होगा और जनजातीय मामलों के मंत्रालय और केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस सम्मेलन में चैटबॉट का शुभारंभ होगा, और आदि वाणी प्लेटफॉर्म में एक बड़ा अपडेट किया जाएगा – जिसमें इसका नया आईओएस एप्लिकेशन, पांच नई भाषाओं का समावेश और प्लेटफॉर्म पर कई नई सुविधाएं शामिल हैं।