मध्य प्रदेश में केंद्र सरकार की विकसित भारत जी राम जी योजना आज शुरू की गई। इसका उद्देश्य ग्रामीण रोजगार और आजीविका को बढ़ावा देना है। राज्य के सभी जिलों में जनसभा-सह-लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में केंद्र सरकार के राष्ट्रीय लॉन्च समारोह का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। इस योजना के तहत, ग्रामीण परिवारों को अब प्रति वर्ष 125 दिन के काम की गारंटी मिलेगी। मजदूरी में भी वृद्धि की गई है और भुगतान एक सप्ताह के भीतर सीधे बैंक खातों में भेज दिया जाएगा।
इन कार्यक्रमों में लोगों को डिजिटल प्रणाली, पारदर्शी भुगतान प्रक्रिया, सामाजिक लेखापरीक्षा और प्रौद्योगिकी आधारित निगरानी के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। राज्य सरकार का कहना है कि यह मिशन ग्रामीण विकास और आजीविका सशक्तिकरण को नई गति प्रदान करेगा।