अप्रैल 22, 2026 10:13 अपराह्न

printer

गुजरात के वलसाड में पिकअप वैन पलटने से छह लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

गुजरात के वलसाड जिले में एक पिकअप वैन पलटने से छह लोगों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कपराडा बाल चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है। वैन में करीब 28 लोग एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। यह दुर्घटना तब हुई जब कपराडा तालुका के विर्क्षेत्र में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। दुर्घटना की जांच की जा रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला