जुलाई 19, 2026 10:27 पूर्वाह्न

printer

खराब मौसम की चेतावनी के बाद वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने खराब मौसम की चेतावनी के बाद वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। श्राइन बोर्ड की आधिकारिक सूचना के अनुसार, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है। श्रद्धालुओं को धैर्य रखने और श्राइन बोर्ड के आधिकारिक संचार माध्यमों से जारी सूचनाओं का पालन करने की सलाह दी गई है। मौसम की स्थिति में सुधार के बाद यात्रा फिर शुरू की जाएगी।

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और जलभराव की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और जल स्रोतों से दूर रहने की सलाह दी है। इस वर्ष वैष्णो देवी पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 50 लाख से अधिक हो गई है।