जुलाई 19, 2026 12:16 अपराह्न

printer

फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड ने फ्रांस को हराकर कांस्य पदक जीत

फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड ने फ्रांस को हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। मियामी स्टेडियम में खेले गए तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से मात दी। इस मुकाबले में कुल 10 गोल हुए, जो विश्व कप के किसी तीसरे स्थान के मैच में अब-तक के सबसे ज्यादा गोल हैं। बुकायो साका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई।

वहीं, फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने दूसरे हाफ में दो गोल किए। इसके साथ ही उन्होंने विश्व कप में कुल 22 गोल कर लियोनल मेसी के 21 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। एम्बाप्पे ने इस टूर्नामेंट में 10 गोल के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में बढ़त बना ली है। उधर, फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज रात अर्जेंटीना और स्पेन के बीच न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला रात 12 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला