अप्रैल 18, 2026 8:37 पूर्वाह्न

printer

चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन आवेदन शुरू, पहले दिन 2 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

उत्‍तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण कल से शुरू हो गया है। पहले दिन 2 हजार 713 श्रद्धालुओं ने व्यक्तिगत रूप से पंजीकरण कराया। रविवार से शुरू हो रही यात्रा से पहले ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ऑफलाइन पंजीकरण केंद्रों पर यमुनात्री के लिए 683, गंगोत्री के लिए 690, केदारनाथ के लिए 667 और बद्रीनाथ के लिए 673 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। श्रद्धालुओं के लिए मौके पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न ट्रांजिट पॉइंट्स पर भी टीमें जा रही हैं।

इस बीच, 6 मार्च को शुरू हुई ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया अभी भी जारी है, जिसमें अब तक लगभग 18 लाख 23 हजार श्रद्धालुओं ने डिजिटल रूप से पंजीकरण कराया है। अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल को तीर्थयात्रा आधिकारिक रूप से शुरू होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला