जुलाई 20, 2026 6:32 अपराह्न

printer

उत्तराखंड: इराक निर्यात की गई 24 मीट्रिक टन फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज की पहली खेप

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) की मदद से उत्तराखंड के काशीपुर से 24 मीट्रिक टन फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज की पहली खेप इराक भेजी गई है। इसका निर्यात विरून ग्लोबल ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड ने किया है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि यह उत्तराखंड से मूल्यवर्धित कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने और भारत के प्रसंस्कृत खाद्य निर्यात को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एपीईडीए के अध्यक्ष अभिषेक देव ने कहा कि एपीईडीए उत्तराखंड सरकार के साथ मिलकर राज्य कृषि निर्यात नीति के निर्माण और क्रियान्वयन पर काम कर रहा है। इसमें परिवहन सहायता का प्रावधान भी शामिल है, ताकि निर्यातकों की प्रतिस्पर्धा बढ़े और उन्हें नए बाजारों तक बेहतर पहुंच मिल सके।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला