अगस्त 28, 2026 6:00 अपराह्न | government school in Ballia district

printer

उत्तर प्रदेश: बलिया जिले के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को दो साल से मिड-डे मील नहीं मिलने पर NHRC का नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सरकारी स्कूल में पिछले दो वर्षों से छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दोपहर का भोजन नहीं परोसे जाने के मामले में मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विद्यार्थियों ने जिला मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र लिखा। उसके बाद जांच में पता चला कि 200 विद्यार्थियों को नियमित रूप से भोजन परोसे जाने का झूठा रिकॉर्ड रखा जा रहा था। जांच में अनियमितताएं और लगभग 14 लाख रुपये के गबन का भी पता चला है। इनमें रसोइयों को कम वेतन देना और प्रधानाचार्य तथा अन्य अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री पोषण अभियान निधि का दुरुपयोग शामिल है।