अगस्त 28, 2026 6:00 अपराह्न

views 228

उत्तर प्रदेश: बलिया जिले के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को दो साल से मिड-डे मील नहीं मिलने पर NHRC का नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सरकारी स्कूल में पिछले दो वर्षों से छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दोपहर का भोजन नहीं परोसे जाने के मामले में मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विद्यार्थियों ने जिला मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र लिखा। उसके बाद जांच में पता चला कि 200 विद्यार्थियों को नियमित रूप से भोजन परोसे जाने का झूठा रिकॉर्ड रखा जा रहा था। जांच में अ...