उत्तर प्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत योजना में अनदेखी के लिए बिजनौर जिले के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए राज्य की एजेंसी ने बिजनौर के 20 अस्पतालों में औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान 16 अस्पतालों को अनदेखी का दोषी पाया गया। एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि इस संबंध में तीन सदस्यों की समिति गठित की गई थी।