अप्रैल 16, 2026 8:38 अपराह्न

printer

उत्‍तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा भवनों का किया उद्घाटन

उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा से जुडे़ दो आधुनिक सुरक्षा भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुशासन की पहली शर्त, सुरक्षा है और राज्‍य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। साथ ही यह भी कहा कि पिछले नौ वर्ष में प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में दो लाख उन्नीस हजार से अधिक भर्तियां की हैं।

   

इससे पहले, मुख्‍यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आये लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी जन समस्याओं के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला