अक्टूबर 29, 2026 10:40 पूर्वाह्न

printer

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सिंगापुर के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल लखनऊ में सिंगापुर के उद्योगपतियों और निवेशकों के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने लॉजिस्टिक्स, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, हरित ऊर्जा, शहरी विकास और होटल उद्योग में निवेश में रुचि दिखाई। यह प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री की फरवरी में सिंगापुर यात्रा के बाद आया है।

मुख्यमंत्री योगी ने जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ‘सिंगापुर सिटी’ और आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क और रेल संपर्क के कारण यह क्षेत्र व्यापार और सामान की ढुलाई का बड़ा केंद्र बन सकता है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के छह केंद्रों के लिए 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। ये केंद्र लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, अलीगढ़ और चित्रकूट में हैं।