सितम्बर 20, 2026 10:43 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम एशिया की यात्रा को लेकर अमरीका ने अपने नागरिकों को किया आगाह

अमरीका ने अपने नागरिकों को आगाह किया है कि वे पश्चिम एशिया की यात्रा बहुत सोच-समझ कर ही करें। अमरीकी प्रशासन ने यह चेतावनी क्षेत्रीय तनाव, तेज़ी से स्थिति बिगड़ने की संभावना, उड़ानों में रुकावट और अमरीकी ठिकानों पर हमले की आशंका को देखते हुए जारी की है।

यमन के हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब की तरफ मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। अमरीकी विदेश विभाग की चेतावनी में, पश्चिम एशिया में मौजूद अमरीकी नागरिकों को ज़्यादा सतर्क रहने को कहा गया है क्योंकि उड़ानें रद्द हो सकती हैं, हवाई मार्ग बंद हो सकते हैं और यात्रा संबंधी अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं। चेतावनी में कहा गया है कि ईरान का समर्थन करने वाले समूह विदेशों में अमरीकी हितों, व्यवसायों और संस्थानों को निशाना बना सकते हैं।

यमन के हूतियों के सऊदी अरब में रियाद की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी, हालांकि उसे रोक दिया गया। हूतियों ने बिषा, ताइफ़, फ़रासान और यानबू में बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की कोशिश भी की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला