अक्टूबर 31, 2026 12:09 अपराह्न

printer

अमरीका: गुप्त खुफिया गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में चीन के दो नागरिकों को 30-30 महीने की जेल

अमरीका के सैन्य कर्मियों की गुप्त खुफिया गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में चीन के दो नागरिकों को 30-30 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। अमरीका के न्याय विभाग ने कहा कि उन्हें अमरीकी अटॉर्नी जनरल को सूचित किए बिना चीन सरकार के एजेंट के रूप में कार्य करने की साजिश रचने और कार्य करने के लिए तीन साल की निगरानी में रिहाई की सजा भी सुनाई गई है। विभाग के अनुसार, दोनों व्यक्ति चीन के सुरक्षा मंत्रालय के निर्देश पर काम कर रहे थे। उनकी गतिविधियों में गुप्त नकद भुगतान की व्यवस्था करना, सैन्य प्रतिष्ठानों और कर्मियों के बारे में जानकारी एकत्र करना और अमरीकी सेना के भीतर खुफिया सूत्रों की भर्ती करने का प्रयास करना शामिल था। दोनों आरोपियों ने आरोपों को स्वीकार कर लिया है।