जुलाई 22, 2026 2:20 अपराह्न

printer

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान पर वादे निभाने में विफल रहने का आरोप लगाया

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण की अनुमति देना अंतरराष्ट्रीय व्यापार और नौवहन की स्वतंत्रता के लिए एक बेहद खतरनाक कदम होगा। श्री रुबियो ने ईरान पर पिछले महीने अमरीका के साथ हुई वार्ता में किए गए वादों को निभाने में विफल रहने का आरोप लगाया। आज मनीला में आसियान पोस्ट-मिनिस्ट्रियल कॉन्फ्रेंस में श्री रुबियो ने कहा कि अमरीका कूटनीति के प्रति प्रतिबद्ध है और ईरान के साथ वार्ता के माध्यम से समाधान निकालने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ईरान ने बातचीत के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों माध्यमों से अमरीका से संपर्क किया था। श्री रुबियो ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहना चाहिए। व्यापक परिणामों की चेतावनी देते हुए श्री रुबियो ने कहा कि किसी भी देश को बलपूर्वक किसी अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग पर नियंत्रण करने की अनुमति देना वैश्विक व्यापार को कमजोर करेगा।