राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने पैरा एथलेटिक्स के पुरूषों की 100 मीटर टी-47 स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत के दिलीप महादु गावित ने 10.71 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि मोहम्मद बासिल मोरसिंगानकथ ने 10.83 सेकेंड के साथ रजत पदक हासिल किया।
इंग्लैंड के केविन संटोस ने इस स्पर्धा का रजत पदक जीता। इससे पहले, कल मुरली श्रीशंकर ने पुरूषों की लंबी कूद प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। राष्ट्रमंडल खेलों में इस प्रतियोगिता में दो बार पदक जीतने वाले वे पहले भारतीय बन गए हैं।
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में मीरा बाई चानू और शर्मिला धनखड के स्वर्ण पदक जीतने के बाद दिलीप महादेव गावित का भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक है। भारत 3 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य पदकों सहित कुल 15 पदकों के साथ आठवें स्थान पर है।