वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में निर्यात संवर्धन परिषद और उद्योग संघों के साथ बैठक की जिसमें भारत के निर्यात तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाए गए उपायों की समीक्षा की गई। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोयल ने बताया कि यह बैठक देश की वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने पर हुई चर्चा के बाद हुई।
बैठक के दौरान श्री गोयल ने भारत के आर्थिक विकास को गति देने और विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए एक मजबूत, अधिक प्रतिस्पर्धी और भविष्य के लिए तैयार निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। बैठक में मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने, गुणवत्ता-आधारित निर्यात के माध्यम से ब्रांड इंडिया पहल को बढ़ावा देने, रसद और व्यापार सुविधा में सुधार करने, बाजार पहुंच का विस्तार करने तथा एमएसएमई और नए निर्यातकों के लिए नए अवसर सृजित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।