अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका व्यक्तिगत तौर पर मानना है कि दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में हुए आतंकी हमले के लिए ईरान जिम्मेदार था। ट्रंप ने यह बात व्हाइट हाउस परिसर में मीडिया के सवालों के जवाब में कही।
यह बयान पिछले महीने 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड-1073 में बीच हवा में विमान को हाईजैक करने और उसे दुर्घटनाग्रस्त करने की नाकाम कोशिश के बाद आया है। ओमान के सह-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला किया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छर कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे, जिसके बाद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने हमलावर को काबू कर लिया।
इस घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छर के साहस की पूरी दुनिया में सराहना हुई। इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें इज़राइल, भारत और विश्व का नायक बताया है।