अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस के डीजल को वैश्विक बाजारों में जारी करने के समझौते का बचाव करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य ईंधन की ऊंची कीमतों को घटाना है और यह अमरीका के लिए नहीं है। दरअसल, ट्रम्प को रूस से डीजल समझौता होने के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।
ट्रंप ने पिछले शुक्रवार को कहा था कि रूस 3 लाख टन से अधिक डीजल की आपूर्ति करेगा। फिर नवंबर में 5 लाख टन और उसके बाद 10 लाख टन की आपूर्ति करेगा। अमरीका के वित्त विभाग ने 7 अप्रैल, 2027 तक रूस से डीजल की खेप पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने वाला अस्थायी लाइसेंस जारी किया है।