अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने यांत्रिक मेधा यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस फोर्स गठित करने की घोषणा की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर उन्होंने कहा कि वे एआई के क्षेत्र में हो रही उथल-पुथल पर मूकदर्शक बने नहीं रह सकते। श्री ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को अगली औद्योगिक क्रांति बताया और कहा कि कि यह अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद में 25 प्रतिशत तक का योगदान दे सकता है।
श्री ट्रम्प ने दावा किया कि डेमोक्रेट पार्टी एआई से कथित तबाही की आशंका को लेकर गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और ग्लोबल वार्मिंग भी ऐसा ही धोखा था जो अमेरिका को “नष्ट” कर रहे हैं।
इस सप्ताह के शुरुआत में, अमेरिकी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा था कि अमेरिका A.I. की दौड़ में चीन से हारने का जोखिम नहीं उठा सकता। उन्होंने अमेरिकी तकनीक चुराने वाले चीनी व्यक्तियों और कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई का वादा भी किया।